हिंसक बर्ताव पड़ा महंगा, दिग्गज फुटबॉलर इब्राहिमोविक पर 2 मैचों के लिए बैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेरिस सेंट जर्मेन और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविक को MLS में 11 मई को न्यूयॉर्क सिटी एफसी के खिलाफ हुए मैच के 86 वें मिनट में हिंसक बर्ताव करने पर 2 मैचों के लिए निलंबित किया गया। न्यूयॉर्क के गोलकीपर सीन जॉनसन ने इब्राहिमोविक को मैच के दौरान पीछे से धक्का मारा था और फिर स्वीडन के खिलाड़ी ने उनका गला पकड़ लिया। जिसपर उनका निलंबन हुआ।
