#Logout कैंपेन: Zomato के 5,000 डिलिवरी पार्टनर्स ने छोड़ा साथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गोल्ड सब्सक्रिप्शन को रिस्ट्रक्चर करने और इनफिनिटी डाइनिंग प्रोग्राम को बंद करने के बाद भी जोमैटो में विरोध जारी है। अब #Logout कैंपेन के तहत Zomato के 5,000 डिलिवरी पार्टनर्स ने कंपनी का साथ छोड़ा। कैंपेन रेस्टोरेंट एसोसिएशन NRAI ने शुरू किया, जिसे होटल एसोसिएशन FHRAI ने भी सपोर्ट किया। Zomato App से करीब 300 और फिर बेंगलुरू के बाद मुंबई से भी 2000-3000 डिलिवरी पार्टनर्स ने Logout किया है।
