दिल्ली सचिवालय का सामान्य प्रशासन विभाग सील, एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग को सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है। यहां तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा आज अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'कृप्या कोरोना को लेकर राजनीति न करें। फर्जी वीडियो या जानकारियां फैलाने से डॉक्टरों का मनोबल टूटता है। जनता भ्रमित होती है। फिलहाल ये सब करना ठीक नहीं है। कोरोना को लेकर बने ऐप की टेस्टिंग जारी है।'