भारतीय युवक रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में हुआ शामिल
Image Credit: India Today
तमिलनाडु का 21 वर्षीय युवक, जिसे भारतीय सेना में दो बार मौका नहीं मिला, अब यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ रहा है। ये युवक, कोयंबटूर के थुडालियुर से है। उसका नाम सैनिकेश रविचंद्रन है और वह यूक्रेन के खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का स्टू़डेंट है। हालांकि, खुफिया अधिकारियों से मुलाकात के बाद परिवार को पता चला कि सैनिकेश यूक्रेन की सेना में शामिल है।