सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाक ने दागे गोले, 6 जवान घायल
Image Credit: shortpedia
सीजफायर का उलंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह एक बार फिर राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोले दागे। इस गोलाबारी में छह जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की कार्यवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले ब्रस्पतिवार को हुए हमले में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत और दो सैनिक घायल हुए थे।