दिल्ली हिंसा: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, गृह मंत्री को हटाने की मांग
Image Credit: shortpedia
दिल्ली हिंसा मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता शामिल हैं। वहीं राष्ट्रपति कोविंद को कांग्रेस की ओर से मेमोरेंडम दिया गया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोनिया ने कहा गृह मंत्री-पुलिस हिंसा रोकने में नाकाम रही। दिल्ली और केंद्र सरकार ने हिंसा की अनदेखी की है।