उत्तराखंड में आज चुनावी अभियान का आगाज करेंगे अमित शाह
Image Credit: Shortpedia
अमित शाह आज उत्तराखंड में चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वो देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा स्थल का औचक निरीक्षण किया और जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हों।