आज सुबह करीब 11 बजे वृंदावन पहुंचेंगे अमित शाह, जुटाएंगे प्रत्याशियों के लिए वोट
Image Credit: bnewtech
आज ब्रज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोगों के बीच पहुंचेंगे। दरअसल, मथुरा में पहले चरण में मतदान होना है। इसके चलते लोगों के बीच बीजेपी की पैठ बनाए रखने के लिए अमित शाह लोगों से मिलेंगे। बता दें अमित शाह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद संभवत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे।