अरविंद केजरीवाल ने दी चौथी बड़ी गारंटी, 'उत्तराखंड की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये'
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को उत्तराखंड के काशीपुर नगर में दौरे पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह की गारंटी देते हुए कहा कि इस योजना का अर्थ यह है कि अगर एक परिवार में पांच महिलाओं हैं, तो उसे पांच हज़ार रुपये मिल जाएंगे। यह घोषणा करते हुए केजरीवाल ने इस गारंटी योजना का पहला रजिस्ट्रेशन भी आयोजन के दौरान अपने वक्तव्य के बाद करवाया।