भाजपा और निषाद पार्टी की 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ' रैली आज, अमित शाह करेंगे संबोधित
Image Credit: Shortpedia
निषाद समाज और भाजपा की 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ' पहली संयुक्त रैली आज राजधानी के रमा बाई आंबेडकर मैदान में होगी। रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद संबोधित करेंगे। रैली में शाह निषाद समाज की मांगों से जुड़ी घोषणाएं कर सकते है। विधानसभा चुनाव के लिए निषाद पार्टी और बीजेपी का गठबंधन हुआ है।