दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में पांचवा दौरा
Image Credit: orissa post
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड में इस साल का अपना पांचवां दौरा करेंगे। वह उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में पहुंचेंगे। वह महिलाओं के लिए कोई घोषणा कर सकते हैं।उत्तराखंड में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि इस दौरे पर अरविंद केजरीवाल चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल जब भी उत्तराखंड आते हैं तो वह एक घोषणा करके चले जाते हैं।