जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Image Credit: Twitter
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में कल शाम 700 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को घेरकर नक्सलियों ने हमला किया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे। आज इन्हीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंचे। यहां गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें अब नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी जारी है।