केरल में आज आएंगे स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे
Image Credit: Shortpedia
केरल में आज सुबह 8 बजे से स्थानीय निकाय चुनाव के मतों की गिनती राज्य के 244 केंद्रों में होगी। पोस्टल मतों की गिनती पहले होगी और ईवीएम मतों की बाद में गिनती होगी। ईवीएम मतों की गिनती के साथ ही रुझान आना शुरू हो जाएंगे। चुनाव नतीजे दोपहर एक बजे तक आएंगे। तीन चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। राज्य चुनाव आयुक्त वी भास्करन ने ये जानकारी दी।