केजरीवाल का आदेश, दिल्ली के लड़कों को दिलाई जाए महिला सुरक्षा की शपथ
Image Credit: Shortpedia
आज सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि महिलाओं से छेड़खानी और दरिंदगी की घटनाओं को कम करने के लिए दिल्ली के स्कूल में लड़कों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। माता-पिता को भी लड़कों से बात करनी होगी। साथ ही केजरीवाल बोले- लड़कियों को भी अपने भाईयों से कहना होगा कि अगर उन्होंने किसी लड़की के साथ कुछ गलत किया तो फिर आगे से उन्हें बहन ना बोले।