'क्रिकेट के भगवान' ने आईसीसी के 4 दिवसीय टेस्ट प्रपोजल को नकारा
Image Credit: Shortpedia
सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने 5 दिन की जगह आईसीसी के 4 दिवसीय टेस्ट के आइडिया को नकारा। इनसे पहले विराट कोहली भी इस आइडिया को नकार चुके हैं। सचिन तेंदुलकर के मुताबिक, टेस्ट में पांचवें दिन स्पिनरों का बोलबाला रहता है और वे हालात का फायदा उठाकर अपनी टीम के लिए योगदान देते हैं, लेकिन आइसीसी का ऐसा विचार उनका ये हक छीन लेगा।