आरसीबी के ट्रेनर बोले कोरोना में कोहली ने खुद को बनाया पहले से मजबूत
Image Credit: shortpedia
30 अगस्त को यूएई में अपना क्वारैंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद आरसीबी ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वहीं कोरोना में करीब 5 महीने बाद कोहली नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसे देखकर आरसीबी के स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग कोच बासु शंकर को लगता है कि कोहली लंबे ब्रेक के बाद और बेहतर एथलीट बन गए हैं क्योंकि इस दौरान उन्होंने शारीरिक फिटनेस के उन पहलुओं पर ध्यान लगाया जिन पर काम करने की जरूरत थी।