सुब्रत रॉय की याचिका ख़ारिज: तय समय पर होगी एंबी वैली की नीलामी
Shortpedia
Content Team
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख कि उस याचिका को ख़ारिज कर दिया है जिसमें बची राशी को जमा करने के लिए 2 महीनें का समय और माँगा गया था. कोर्ट का कहना है कि सहारा ने अभी तक केवल बातें की है पैसा जमा करने की दिशा में कोई पहल नहीं की है. इसके साथ ही कोर्ट ने सहारा समूह की एंबी वैली परियोजना की नीलामी पर तय समय के अनुसार ही करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की एंबी वैली संपत्ति का मूल्य 37,392 करोड़ रुपये है.