अगस्त में खुले 10 लाख ईपीएफ खाते, कुल खाताधारक 6 करोड़ से अधिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईपीएफओ में अगस्त के दौरान करीब 10.05 लाख नए नामांकन हुए। जो जुलाई के 7.48 लाख के आंकड़े से करीब ढाई लाख ज्यादा है। इस साल हर महीने औसतन सात लाख कर्मचारियों के ईपीएफओ में नए नामांकन हुए। पिछले वित्त वर्ष के 61.12 लाख नए ईपीएफ खातों के मुकाबले चालू वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान नए सब्सक्राइबरों की संख्या 78.58 लाख रही। फिलहाल 6 करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ खाताधारक हैं।
