x

122 दुर्लभ एंग्लो-सैक्सन सिक्कों की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने का अनुमान

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

यूनाइटेड किंगडम (UK) में 122 एंग्लो-सैक्सन सिक्कों को नीलाम किया जा रहा है। इग्लैंड के एसेक्स के मैदान में 2 मेटल डिटेक्टर द्वारा खोजे गए इन सिक्कों के बारे में अनुमान लगाया गया है कि इन्हें साल 1066 में दफनाया गया था और मालिक की मृत्यु के कारण ये दबे रह गए। 2019 में कुल 144 सिक्के मिले थे। 1996 के खजाना अधिनियम के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कैम्ब्रिज के फिट्जविलियम संग्रहालय ने 16 सिक्कों का अधिग्रहण कर लिया।