2 हिस्सों में बंटेगा गोदरेज समूह का 4.1 अरब डॉलर का कारोबार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
124 साल पुराने गोदरेज समूह का बंटवारा होगा। समूह का 4.1 अरब डॉलर का कारोबार दो हिस्सों में बंटेगा। एक हिस्सा आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर का होगा। जबकि, दूसरा हिस्सा, जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज कृष्णा का होगा। समूह का नेतृत्व चेयरमैन आदि गोदरेज कर रहे हैं। नादिर गोदरेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज और गोदरेज एग्रोवेट के चेयरमैन हैं। जमशेद गोदरेज, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन हैं।