माल्या के 9,834 करोड़ देने के प्रस्ताव को कंसोर्टियम ने बेतुका करार दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भगौड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या अब भारतीय बैंकों को पूरी रकम लौटाना चाहता है। लेकिन माल्या के 9,834 करोड़ देने के इस प्रस्ताव को भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में 13 भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम ने बेतुका बताया है। लंदन हाईकोर्ट में दिवालिया आदेश बढ़ाते हुए कंसोर्टियम ने ये प्रतिक्रिया दी। बता दें माल्या पैसा लौटाना चाहता था, लेकिन बैंक मानते हैं कि माल्या के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया जरूरी है।
