इंडिगो दे रही घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर 15 फीसदी की छूट
Kapil Chauhan
News Editor
भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो Domestic और International उड़ानों पर 15 फीसदी तक की छूट दे रही है। जिसके लिए 30 अगस्त 2018 तक टिकट बुकिंग करानी होगी। इंडिगो का ये ऑफर 8 सितंबर से 8 अक्टूबर तक के लिए वैध है। दूसरी तरफ इंडिगो वनवे फ्लाइट में भी 10 फीसदी की छूट दे रही है। जबकि 15 फीसदी तक की छूट रिटर्निंग फ्लाइट पर मिलेगी। इस छूट के लिए हवाई यात्रियों को इंडिगो के एप या फिर वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी और प्रोमोकोड SEP15P का इस्तेमाल करना होगा।
