देश में मिले कोरोना के 1,581 नए केस, 33 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन देश में 1,581 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 33 लोगों की मौत हुई और 2,741 लोग स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 4,24,70,515 तक पहुंचा। कोरोना के कुल 4,30,10,971 मामले अब तक सामने आए। सक्रिय मामलों की संख्या 23,913 हुुई। अब तक देश में कोरोना से कुल 5,16,543 मौतें हो चुकी है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1,81,56,01,944 वैक्सीनेशन हो चुका है।
