25 हजार जीएसटी डिफॉल्टरों को 30 नवंबर तक रिटर्न भरने का मौका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नवंबर के महीने में जीएसटीआर-3बी रिटर्न भरने से चूक गए करदाताओं में से शीर्ष 25 हजार को जीएसटीएन ने एक और मौका दिया है। अब ऐसे करदाता 30 नवंबर तक अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं। हालांकि विभाग ने पिछले छह महीने या उससे ज्यादा समय से रिटर्न नहीं भर रहे 5.43 लाख करदाताओं के जीएसटी पंजीकरण रद्द करने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।
