नोटबंदी के 3 साल पूरे, जब मोदी ने बंद किए थे 500 और 1000 के नोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज नोटबंदी के 3 साल पूरे हुए। 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने काले धन पर रोक लगाने के लिए अचानक 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। इस फैसले से देश में अफरा-तफरी मच गई थी। नोटबंदी का प्रभाव संगठित और असंगठित क्षेत्रों के कारोबार पर पड़ा था। नोटबंदी के बाद करीब 99.30% पुराने नोट बैंक में जमा हुए थे।
