5 अक्तूबर तक टली GST परिषद की 42वीं बैठक, यह रही वजह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
देश में GST परिषद की 42वींं बैठक पांच अक्तूबर तक टल गई है। पहले यह बैठक 19 सितंबर को होनी थी। जानकारी के मुताबिक उस दौरान संसद का सत्र चल रहा होगा। बता दें केंद्र और राज्यों के बीच जीएसटी संग्रहण में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी के वित्तपोषण के मुद्दे पर विवाद चल रहा है। जीएसटी परिषद की पांच अक्तूबर को होने वाली बैठक में इसपर चर्चा होगी।