हैदराबाद में निजाम म्यूजियम में रखे 50 करोड़ रूपये के सोने के बर्तन हुए चोरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
हैदराबाद के निजाम म्यूजियम में चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने म्यूजियम के भीतर रखे टिफिन बॉक्स, प्लेट, कप, चम्मच पर हाथ साफ कर दिया है। ये सभी बर्तन सोने के बने हुए थे, जिसे चोर म्युजिमय से उड़ा ले गए। घटना के बाद इस मामले में मीर चौक पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात ये है कि म्यूजियम के गेट पर ही CCTV लगा है। जिसके बाद भी ये घटना घट ही गई।
