आर्थिक सुस्ती के बावजूद नवंबर में जीएसटी रिटर्न में 50% का इजाफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बाजारों में आर्थिक सुस्ती पसरी है, लेकिन बावजूद इसके नवंबर में जीएसटी रिटर्न में 50% का जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। CBIC के मुताबिक, अक्टूबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2019 में GSTR 3B फाइलिंग में 50% की बढ़त हुई। नवंबर में कुल 18.27 लाख रुपये जीएसटी रिटर्न फाइल हुए। हालांकि इस साल जीएसटी कलेक्शन लक्ष्य से कम ही रहा है, लेकिन आर्थिक सुस्ती के बीच ये सरकार के लिए एक अच्छी खबर है।
