देश में अक्टूबर से शुरू होगी 5G सर्विस! स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया पूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
देश में अक्टूबर से 5G सर्विस शुरू हो सकती है। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे सरकार को डेढ़ लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई। जियो ने सबसे ज्यादा 88 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। दूसरे नंबर पर एयरटेल है, जिसने 43 हजार करोड़ की बोली लगाई। नीलामी पूरी होने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम अक्टूबर तक 5G लॉन्च करने में सक्षम होंगे।
