नए मध्य वर्ग में 6.33 लाख भारतीय, कुल 9.12 लाख करोड़पति- हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, देश में बढ़ते अरबपतियों के बीच 'नए मध्य वर्ग' की संख्या 6.33 लाख है। इस वर्ग में वो शामिल हैं, जिनकी सालाना बचत 20 लाख रुपये है। देश में मध्य वर्ग 5.64 करोड़ हैं, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है। भारत में कुल 9.12 लाख करोड़पति हैं। यह संख्या दुनिया के कुल 5.19 करोड़ करोड़पतियों के मुकाबले महज 2% है।
