स्कूटर्स इंडिया समेत 6 सरकारी कंपनियां होंगी बन्द, 34 कंपनियां लिस्ट में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार स्कूटर्स इंडिया समेत 6 सरकारी कंपनियों को बंद करेगी।केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि 20 केंद्रीय कंपनियों और इनकी यूनिट में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में हैं, जबकि छह कंपनियां बंद होंगी। अनुराग ठाकुर के मुताबिक, जो कंपनियां बंद होंगी, उनमें स्कूटर्स इंडिया, हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड, भारत पंप्स एंड कंप्रेसर्स लिमिटेड, हिंदुस्तान प्रीफैब, हिंदुस्तान न्यूजप्रिंट और कर्नाटक एंटीबायोटिक एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड शामिल है।
