खेल-खेल में 7 साल के बच्चे ने कमा लिये 155 करोड़ रुपये
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: News 18
7 साल की उम्र में, यह बच्चा मील का पत्थर साबित हो रहा है. यह बच्चा खिलौनों से खेलता है और उनके रीव्यूज़ भी देता है. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपने वीडियो अपलोड करता है. यूट्यूब ने रेयान को 2018 का सबसे ज्यादा भुगतान किया जाने वाला यूट्यूबर कहा है. उनके चैनल Ryan Toys review के 17 मिलियन सब्सक्राइबर्स और लगभग 26 अरब व्यूज़ हैं. फोर्ब्स ने कहा कि पिछले 12 महीनों में उन्होंने अपने वीडियोज़ से $ 22 मिलियन कमाए हैं.
