लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शॉपिग में दर्ज हुई 30% की गिरावट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया रेजर पे की रिपोर्ट में पता चला है कि देश में लॉकडाउन के चलते ट्रेवल, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और खाद्य एवं पेय पदार्थों के क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन कम होने के कारण ऑनलाइन पेमेंट में 30% की गिरावट आई है। वहीं ऑनलाइन डोनेशन में 180% की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा आईटी और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में 32 तथा मीडिया और एंटरटेनमेंट में 25% की वृद्धि दर्ज हुई है।
