7th Pay Commission: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द तोहफा देंगी निर्मला सीतारमण
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोदी कैबिनेट 2.0 में वित्त मंत्री का पद संभालने वाली निर्मला सीतारमण को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों और बकाया मांगों के बारे में शुक्रवार को जानकारी मुहैया करा दी गई है. जिसके बाद वित्त मंत्री ने इस मसले पर आगे विचार करने का आश्वासन भी दिया है. वहीं खबरों की मानें तो इस बार पूर्ण बजट में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 से बढ़ाकर 26 हजार कर सकती है.
