फरवरी में 3 गुना बढ़ा रोजगार, EPFO के मुताबिक 8.61 लाख लोगों को मिली नौकरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मुताबिक इस साल फरवरी में संगठित क्षेत्र में नौकरियों की संख्या में जोरदार इजाफा हुआ है. संगठित क्षेत्र में नौकरियों की संख्या 3 गुना बढ़कर 8.61 लाख तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 2.87 लाख था. आंकड़ों के मुताबिक 18 महीने के दौरान 80.86 लाख नए रोजगारों का सृजन हुआ है. फरवरी में 22-25 साल के 2.36 लाख को और 81-21 साल के 2.09 लाख युवाओं को रोजगार मिला है.
