एक बार फिर बढ़ी पैन-आधार लिंकिंग की डेट, 30 सितंबर से बढ़कर हो गई 31 दिसंबर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को CBDT ने पैन को आधार से लिंक कराने की तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है. इस बार CBDT ने पैन-आधार लिंक डेट को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है, जो पहले 30 सितंबर थी. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि अब तारीख बढ़ने के बाद अगर पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन निष्क्रिय मान लिया जाएगा.
