आम आदमी की तोड़ी कमर, फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम
Shortpedia
Content Team
26 मई को प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को केंद्र में बने हुए 4 साल पूरे हो जाएंगे. जहां भाजपा 4 सालों का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है वही आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम इनकी खुशियों पर ग्रहण लगा सकते हैं. बुधवार को एक बार फिर पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. अब दिल्ली में पेट्रोल 77.17 रुपये तो मुम्बई में 84.99 रुपये में मिलेगा. वही डीजल दिल्ली में 68.34 रुपये तो मुम्बई में 72 रुपये के पार पहुंच गया है