सात ट्रेडिंग सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ घटा
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/02/05/1675571348.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: bbc
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुरू हुई गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही। इस वजह से पिछले सात कारोबारी सत्रों में अडानी ग्रुप को 9 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप गंवाना पड़ा है। अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 10 लाख करोड़ कम हुआ है। 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था।