केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली में आज से खुलेंगी शराब की 450 दुकानें
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार के शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी देने के बाद दिल्ली में आज से लगभग 450 शराब की दुकानें खुलेंगी। ये सभी दुकानें कंटेनमेंट जोन से बाहर होंगी। मॉल्स और बाजार में स्थित शराब की दुकानों को भी खुलने की इजाजत नहीं दी गई है और केवल मुख्य बाजार से बाहर वाली शराब की दुकानें खुलेंगी। दिल्ली आबकारी विभाग की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है।