लॉकडाउन बढ़ने की अटकलों के बीच एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक बंद की सभी प्रकार की बुकिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ने की अटकलों के बीच एअर इंडिया ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग 30 अप्रैल तक बंद की। एयर इंडिया ने कहा कि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। दरसअल, लॉकडाउन के दौरान सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगा दी गई है। ट्रेन, मेट्रो, बस समेत सभी वाहनों पर भी रोक लगाई गई है.
