Jet Airways के विमानों को पट्टे पर ले सकती है Air India, मुकेश अंबानी भी कर सकते हैं मदद !
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
जेट एयरवेज के लिए राहत की 2 बड़ी खबरें सामने आई है. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, अंबानी जेट में हिस्सेदारी खरीदने के इच्छुक हैं. वहीं एयर इंडिया की इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस निजी क्षेत्र जेट एयरवेज के कुछ बोइंग 737 विमान पट्टे पर लेने को लेकर विचार कर रही है. किराया नहीं देने के कारण ये विमान फिलहाल देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर खड़े हैं.
