एयर इंडिया का संकट और गहराया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कम्पनी एयर इंडिया का संकट और गहराता जा रहा है। बकाये बिलों का भुगतान न करने पर पेट्रोलियम वितरण कंपनियों ने एयर इंडिया को दो और हवाई अड्डों रायपुर और हैदराबाद पर ईंधन की आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी है। इन कम्पनियों ने पुणे, विशाखापट्टनम, कोचीन, पटना, रांची और मोहाली में एयर इंडिया की उड़ानों को ईंधन की सप्लाई पहले ही रोक रखी है।
