AIR INDIA के यात्रियों के लिए आज भी रहेगी परेशानी, 137 फ्लाइट्स प्रभावित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बीते कल से शुरू हुई एयर इंडिया के सर्वर में हुई परेशानी तो 5 घंटे बाद ठीक हो गई लेकिन उसके चेक इन सॉफ्टवेयर के 5 घंटे से ज्यादा बदं रहने का असर अब तक बना हुआ है. एयरलाइन ने कहा है कि आज भी 137 फ्लाइट्स लेट हो जाएंगी. रविवार को 137 फ्लाइट्स की औसत देरी 197 मिनट की होगी. ऐसे में एयर लाइन के अधिकारी यात्रियों को लगातार सूचना दे रहे हैं ताकि उन्हें और परेशानी न झेलनी पड़े.
