हवाई जहाज का ईंधन 2.75% महंगा, टिकट प्राइस में हो सकता है इज़ाफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
होटलों और रेस्टोरेंट में उपयोग होने वाला व्यावसायिक श्रेणी का एलपीजी सिलिंडर सस्ता होने के अगले ही दिन हवाई जहाज में उपयोग होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ में 2.75 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं, 14.2 किलो के घरेलू लिक्विड पेट्रोलियम गैस यानी एलपीजी सिलिंडर की कीमत 899.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है। एलपीजी सिलिंडर की कीमत 6 अक्तूबर 2021 के बाद से नहीं बदली है।
