x

एयरटेल को जून तिमाही में हुआ 2,866 करोड़ रुपये का घाटा

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जियो के आने के बाद मची प्रतिस्पर्धा की मार से एयरटेल अभी तक नहीं उबर पाया है। एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,866 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि पिछले साल की समान तिमाही में एयरटेल को 97 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। जून तिमाही में एयरटेल का इंडिया ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर 129 रुपये रहा, जो मार्च तिमाही में 123 रुपये रहा था।