दिल्ली में आज से 70% महंगी हुई शराब, लगा 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में आज से शराब महंगी हुई। दिल्ली सरकार ने बीते दिन शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाया। स्पेशल कोरोना फीस के नाम पर शराब के दाम 70% बढ़े। इसके इतर लॉकडाउन के बीच सरकार ने शराब बिक्री की इजाजत दी और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी हिदायत दी, लेकिन पहले ही दिन देश के तमाम शराब के ठेके पर इसकी जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं।
