अलीबाबा कंपनी को इस दिन अलविदा कहेंगे 'जैक मा', शिक्षा के क्षेत्र में करेंगे वापसी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सह संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा ने 10 सितंबर 2019 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. वहीं जैकमा की जगह पर अलीबाबा के CEO डेनियल झेंग होंगे. बता दें कि आज से 10 साल पहले ही कंपनी के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई थी और साल 2013 में बोर्ड के अध्यक्ष बनने के लिए CEO की कुर्सी छोड़ दी थी.
