x

90 फीसद ग्रामीणों के पास मोबाइल, लेकिन कर्ज से हालात हैं बदहाल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: flickr

भारत के ग्रामीण परिवारों की आमदनी, जीवन स्तर, रोजगार जैसे आकड़ों की एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मुताबिक, वर्तमान में ग्रामीण परिवारों की औसतन आय कृषि से अधिक दैनिक मजदूरी से हो रही है। सर्वे में बताया गया है कि 90 फीसदी ग्रामीण घरों में आज मोबाइल है और उनकी बचत का ज्यादातर हिस्सा बैंकों में जमा है। कृषि से जुड़े 52.5 प्रतिशत परिवारों पर कर्ज का बोझ चिंता की बात है। ये सर्वेक्षण 2016-17 में 40,327 ग्रामीण परिवार पर पूरे देश में हुआ।