कोरोनावायरस को लेकर भ्रामक दावे करने वाले 10 लाख प्रोडक्ट्स को अमेजन ने किया बैन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस का इलाज या बचाव करने के दावे करने वाले 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स को ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी साइट से हटा दिया है। साथ ही थर्ट पार्टी मर्चेंट्स के हजारों ऑफर्स को भी रद्द कर दिया है जो ग्राहकों से ज्यादा कीमत वसूल रहे थे। दरअसल पिछले हफ्ते कंपनी को भ्रामक हेल्थ प्रोडक्ट्स को लेकर जांच का सामना करना पड़ा था। हालांकि कंपनी अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाले ऑफर्स को भी हटा देगी।
