25 साल बाद अमेजन के CEO जेफ बेजोस पत्नी मैकेंजी से लेंगे तलाक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Business Insider
बुधवार को एक ट्वीट के जरिए अमेजन की CEO और दुनिया के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस ने अपनी पत्नी मैकेंजी को 25 साल बाद तलाक देने की बात कही है.साथ ही जेफ ने एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि अगर हमें पता होता कि हम 25 साल बाद अलग हो जाएंगे तो हम इन खूबसूरत पलों को दोबारा जीते. तलाक के बाद दोस्त बने रहेंगे. बता दें कि मैकेंजी बेजोस अमेजन की पहली कर्मचारी थी. दोनों की मुलाकात डी ई शॉ में हुई थी. वहीं मैकेंजी एक उपन्यासकार हैं.
